February 27, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

टिहरी – देवप्रयाग सैनिक होटल के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गंगा नदी में डूबा, एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान

आज दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को पुलिस थाना देवप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि देवप्रयाग सैनिक होटल के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति UK08CB-3646 ट्रक वाहन बिहारीगढ़ से गोपेश्वर मार्ग पर जा रहा था जिसमें उसकी पत्नी भी सवार थी व ट्रक वाहन अचानक अनंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा व गंगा नदी में डूब गया।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गंगा नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसकी सर्चिंग लगातार जारी है।

About The Author

You may have missed