आईटीडीए ने रिमोट डेस्क पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कोई भी सरकारी अध्किारी या कर्मचारी अपनी वेबसाइट को रिमोट एक्सेस से नहीं चला सकेगा।
साइबर हमले रोकने को सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी(आईटीडीए) ने कई अहम बदलाव किए हैं। इसके तहत सभी विभागों में रिमोट डेस्क पर रोक लगा दी गई है। फायरवॉल समेत कई नीतियां बनाई गई हैं।
अभी तक कई विभाग अपने सिस्टम को रिमोट एक्सेस जैसे एनि डेस्क से चला लेते थे। चूंकि इस दौरान उनका पूरा नेटवर्क ओपेन हो जाता है, इसलिए वायरस हमलों का खतरा बढ़ जाता है। आईटीडीए ने रिमोट डेस्क पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कोई भी सरकारी अध्किारी या कर्मचारी अपनी वेबसाइट को रिमोट एक्सेस से नहीं चला सकेगा
अभी तक फायरवॉल को लेकर ज्यादा सख्त नियम नहीं थे। आईटीडीए ने फायरवॉल पॉलिसी बना दी है। इसमें वेबसाइटों व डाटा की सुरक्षा के लिए कई प्रावधान कर दिए गए हैं। फायरवॉल लगाने के साथ ही राइट्स(वेबसाइट चलाने के अधिकार) को लेकर भी नियम कड़े कर दिए गए हैं। हर विभाग में अधिकारी के पद या जरूरत के हिसाब से राइट्स तय किए जा रहे हैं।
कई स्तर की सुरक्षा को पार कर कौन अधिकारी वेबसाइट में भीतर तक घुस सकेगा, यह स्पष्ट रहेगा। सचिव आईटी नितेश झा ने बताया कि साइबर हमले रोकने और डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। भविष्य में इसका असर भी नजर आएगा

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण