February 27, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

यहाँ पकड़ा गया 04 वर्षीय मासूम बच्ची का हत्यारा

रोड़ीबेलवाला की झुग्गी झोपड़ी में रह रही 04 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर लाश को रेलवे पटरी के पास फेंकने की घटना पिछले कई दिनों से हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। हमारे द्वारा आरोपी सूरज की फोटो के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर गई पोस्ट पर भी आमजन ने टिप्पणी कर अपना आरोपी पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और हरिद्वार पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्यवाही की अपेक्षा की थी।

 

आपकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए अक्सर सकारात्मक चर्चा का विषय रहे कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल एवं उनके मार्गदर्शन में काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने आरोपी सूरज को बसेडी रोड लक्सर के पास से दबोचने में कामयाबी हासिल की।

 

🔹कप्तान ने खुद सम्हाला था मोर्चा-

 

बच्ची का शव मिलने की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल खुद मातहत संग रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अबोध बच्ची से जुड़ा मामला होने के कारण मॉनिटरिंग का जिम्मा खुद उठाते हुए श्री डोबाल द्वारा सीटी हरिद्वार कोतवाल सहित आसपास के थानों एवं सीआईयू के तेजतर्रार ऑफिसर्स की टीमें गठित कर उन्हे ब्रीफ किया और देर रात-रात तक हर प्रगति की अपडेट ली।

 

🔹अंधेरे में सुई खोजने जैसा मुश्किल था टॉस्क-

 

प्रकरण में वांछित चल रहे सूरज नाम के व्यक्ति की तलाश पुलिस के लिए टेढ़ी खीर होने के कई कारण थे। पहली बात ये कि आरोपी के घर के बारे में किसी को कोई भी स्पष्ट जानकारी नही थी, दूसरी बात ये कि आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नही करता था, तीसरी बात ये कि आरोपी का किसी परिवार या व्यक्ति से करीबी ताल्लुकात नही थे और चौथा ये कि घुमक्कड़ी स्वाभाव के अनुसार आरोपी कई किलोमीटर तक पैदल ही निकल जाता था।

 

🔹चुनौती पूरी करने के लिए पुलिस की दिन-रात कसरत-

 

मुश्किलें भी तमाम थी और जनता उम्मीद भरी नजरों से हरिद्वार पुलिस की ओर देख रही थी। गठित टीमों ने हरिद्वार से ऋषिकेश तक पूछताछ सिलसिला जारी रखने के साथ साथ आरोपी के सहारनपुर भागने की संभावना के मद्देनजर हरिद्वार से सहारनपुर के बीच में करीब 600-700 सीसीटीवी कैमरों की फूटेज चैक की।

 

🔹रंग लायी मेहनत-

 

बिना थके कई दिनों तक दिन-रात चली इस मेराथन कसरत के दम पर हरिद्वार पुलिस ने आखिरकार आरोपी सूरज को बसेडी रोड लक्सर के पास एक खण्डर से दबोचा। कानून के मुताबिक आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

🔹पूछताछ में तस्वीर हुई साफ-

 

पकड़ में आए सूरज उर्फ सूरजभान से की गई पूछताछ में वारदात और वारदात की वजह साफ हुई। वर्तमान में गड्डा पार्किंग झुग्गी झोंपडी रोडीबेलवाला में रह रहे आरोपी ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही कबाड़ बिनते-बिनते मृतक बच्ची के पिता और मां के संपर्क में आया था। दोस्ती गहराने पर आरोपी अक्सर कबाड़ बेचकर हुई कमाई से राशन व पैसे देता था जिस वजह से उसकी मृतका की मां के साथ नजदीकियां बढ गयी। गांजे की पुड़िया व सलोचन पीकर मदहोश बच्ची के पिता को इस बात से बिल्कुल बेखबर था लेकिन एक दिन अचानक उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और गाली-गलौच मारपीट करते हुए हत्यारोपी को झोपड़ी से बाहर निकाल दिया।

 

बेइज्जती का बदला लेने के लिए मन में पल रहे गुस्से को छिपाकर आरोपी ने माफी मांगी और रिश्ते सुधार लिये। तैयार प्लान के तहत आरोपी पहले पति-पत्नी को राशन खरीदने के बहाने झोपड़ी से दूर लेकर गया और फिर मौका पाकर अपने पिता की लाड़ली 04 वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले गया। रेलवे सुंरग के अन्दर पहुंच जब आरोपी को सही मौका मिला तो उसने बच्ची के गले में बंधे धागे को खींचकर उसे जान से मार डाला।

 

 

कई घाट का पानी पी चुके हत्यारोपी ने इसके बाद अपनी बिग आसपास ही फेंक दी और पहचान छुपाने के लिए टोपी को अपना हथियार बना लिया।

 

 

♦️पकड़ा गया हत्यारोपी-

सूरज उर्फ सूरजभान पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम नगलाढाव थाना सुन्नगढ़ी जिला कासगंज उ0प्र0, हाल पता- गड्डा पार्किंग झुग्गी झोंपडी रोड़ीबेलवाला हरिद्वार उम्र 36 वर्ष।

About The Author

You may have missed