
देहरादून
आज दिनांक 19 अक्टूबर 2025 की प्रातः समय करीब 3:45 पर आराघर टी जंक्शन पर पिकेट/चेकिंग ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मी हे०कां० सुगनपाल, कां० सचिन तथा कां० कमला प्रसाद द्वारा आराघर टी जंक्शन में वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोकने पर चालक द्वारा तीनों पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनको तत्काल प्राथमिक चिकित्सा के लिए एम्बुलेंस 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें हायर सेंटर रेफर करते हुए सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर तीनों पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून द्वारा सिनर्जी अस्पताल पहुँचकर उपचाराधीन पुलिस कर्मियों का हाल जाना तथा सभी पुलिस कर्मियों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सको से वार्ता की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कैंट तथा डालनवाला को उपचाराधीन पुलिस कर्मियों की उपचार हेतु हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए।
एसएसपी द्वारा घटना करने वाले वाहन चालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, घटना के सम्बंध में संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*घटना में प्रयुक्त वाहन*
Uk07 FW1002(mahindra,THAR)
*गिरफ्तार अभियुक्त*
मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर पुत्र मोहम्मद रईस निवासी 1 EC रोड, थाना डालनवाला देहरादून उम्र 36 साल।
The post चेकिंग ड्यूटी में तैनात 3 पुलिसकर्मियों को वाहन चालक ने मारी टक्कर, तीनो गंभीर रूप से घायल, एसएसपी ने अस्पताल में घायलों का जाना हाल, वाहन चालक गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post चेकिंग ड्यूटी में तैनात 3 पुलिसकर्मियों को वाहन चालक ने मारी टक्कर, तीनो गंभीर रूप से घायल, एसएसपी ने अस्पताल में घायलों का जाना हाल, वाहन चालक गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष, समाज के निर्धन वर्ग की सहायता करना होगी प्राथमिकता–अवनीश प्रेमी
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन