ट्रैफिक रुट डाइवर्ट
*दिनांक 10/12/2024 से 14/12/2024 तक आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान*
*उक्त पासिंग आउट परेड के दौरान निम्न तिथियों को निम्न समय में यातायात डायवर्ट रहेगा ।*
*दिनांक 10/12/2024 को समय प्रातः 07:30 से 11:30 बजे तक ।*
*दिनांक 12/10/2024 को समय प्रातः 07:00 से 11:00 बजे तक ।*
*दिनांक 12/12/2024 को समय सांय 16:00 से 19:30 बजे तक ।*
*दिनांक 13/12/2024 को समय प्रातः 09:00 से 11:00 बजे तक तथा सांय 16:00 से 19:30 बजे तक ।*
*दिनांक 14/12/2024 को समय प्रातः 07:00 से 12:00 बजे तक ।
*नोटः- उक्त डायवर्ट समय को यातायात दबाव के अनुसार घटाया / बढाया जा सकता है
यातायात प्लान –
1- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा *आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा*।
2- बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जायेगा ।
3- प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक / मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मण्डी से शहर की ओर भेजा किया जायेगा एवं विशेष परिस्थिति में प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आईएमए के अन्दर से रांघडवाला की ओर भेजा जायेगा ।
4- सेलाकुई / भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा।
5- देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण