हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बांट एवं माप) शांति भंडारी जो किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ निरीक्षक के प्रभार में थीं, को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वह हर प्रकार के वजन तोलने वाले कांटे और बांट बेचने तथा उनकी मरम्मत का कार्य करता है।
इसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है, जिसे प्राप्त करने के लिए उसने विभाग में आवेदन किया था। शिकायतकर्ता का कहना था कि श्रीमती शांति भण्डारी ने उसका लाइसेंस जारी कर दिया था, लेकिन अब वे उसे अनावश्यक रूप से परेशान कर रही थीं। उन्होंने लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन के निर्देश पर अनिल सिंह मनराल ने तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज 09-12-2024 को टीम ने शिवपुरम् कॉलोनी, निकट चीनी मिल, हल्द्वानी रोड, किच्छा स्थित कार्यालय में श्रीमती शांति भण्डारी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने इस सफल ट्रैप के लिए सतर्कता टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण