देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक – 28/07/26 को एक नशा तस्कर अमन कुमारको 6.00 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से प्रेम नगर का रहने वाला है तथा पैसों की जरूरत के चलते उक्त स्मैक को एक युवक से खरीद कर लाया था, जिसका नाम पता वह नही जानता है। बरामद स्मैक को वह देहरादून में पढ़ने वाले छात्रो को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचने के लिए आया था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1-अमन कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी केहरी गांव थाना प्रेम नगर उम्र 28 वर्ष
*बरामदगी:-*
1- 6.00 ग्राम अवैध स्मैक *( अनुमानित कीमत 02 लाख )*
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा
2- कां० निर्भय नारायण
3- कां० वीरेंद्र यादव
The post मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 1 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से 2 लाख रु० की अवैध स्मैक हुई बरामद first appeared on MJ.
The post मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 1 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से 2 लाख रु० की अवैध स्मैक हुई बरामद appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना