रामनगर एक रिसॉर्ट में किंग कोबरा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। किंग कोबरा को रेस्क्यू करने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
-जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के लैंडस्केप ढिकुली क्षेत्र में एक निजी रिसॉर्ट में 15 फीट लंबा किंग कोबरा निकलने से पर्यटकों में हड़कंप मच गया। साथ ही किंग कोबरा देखे जाने से रिसॉर्ट कर्मचारी खौफजदा हो गए। आनन-फानन में इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ को दी गई। मौके पर पहुंचे सेव द स्नेक समिति के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप ने किंग कोबरा को बमुश्किल रेस्क्यू किया। जिसके बाद किंग कोबरा को जंगल में छोड़ा गया।
किंग कोबरा निकलने से मचा हड़कंप: नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से लगते ढिकुली क्षेत्र में देश-विदेश के पर्यटक रात्रि विश्राम व प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। अगर ऐसे में किंग कोबरा दिख जाए तो पर्यटकों का डरना लाजिमी है। ऐसा ही मामला कॉर्बेट पार्क के जंगलों से लगते ढिकुली क्षेत्र के एक निजी रिसॉर्ट से सामने आया है, जहां करीब 15 फीट लंबा किंग कोबरा रिसोर्ट के अंदर घुस आया।
किंग कोबरा को रेस्क्यू करने के बाद ली राहत की सांस: रिसॉर्ट में किंग कोबरा को देख पर्यटकों के साथ ही कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सेव द स्नेक सोसाइटी को दी। सूचना पर पहुंचे सेव द स्नेक समिति के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप ने कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को रेस्क्यू किया। वहीं जानकारी देते हुए सेव द स्नेक समिति के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ढिकुली के एक रिसॉर्ट में किंग कोबरा निकला है। उन्होंने बताया कि किंग कोबरा के दिखने से पर्यटक और रिसॉर्ट कर्मी डर गए थे। किंग कोबरा के रेस्क्यू करने के बाद सभी ने राहत की सांस ली

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना