कोतवाली विकासनगर
श्री पूरण सिह पुत्र श्री रणबीर सिह निवासी वार्ड न0- 06, विवेक बिहार हरर्बटपुर, थाना विकासनगर देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर आकर तहरीर दी कि अज्ञात चोर के द्वारा उनकी हर्बटपुर स्थित दुकान के अन्दर गल्ले से 4000-5000 हजार रुपये व एक आधार कार्ड चोरी कर लिया है। सूचना पर तत्काल धारा 305(A) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण/ अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना विकासनगर में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 01/11/2024 को घटना में शामिल अभियुक्त सद्दाम को चोरी की गई नगदी तथा अन्य सामान के साथ जैन बाग की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-*
1- सद्दाम निवासी 264 ढलीपुर, कोतवाली विकास नगर, जनपद देहरादून, उम्र 34 वर्ष।
*बरामदगी*
01- 4500/- रुपये
02- आधार कार्ड
*पुलिस टीम :-*
1-उ०नि० विनय मित्तल, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
2-हे०का० सुधीर सैनी
3-का० बृजेश कुमार

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण