प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपनी विधानसभा चंपावत के सीमांत बनबसा दौरे पर पहुंचे। एनएचसी हेलीपैड में उतरने के उपरांत मुख्यमंत्री ने एनएचपीसी परिसर में आयोजित पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों का देश की सीमाओं की रक्षा में बेहद अहम योगदान रहा है।उन्होंने सैनिकों के सम्मान में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कार्य किए जाने की बात कही।
साथ ही राज्य सरकार को सैनिकों के सम्मान में प्रतिबद्ध होना बताया।सीएम ने इस मौके पर पूर्व सैनिकों को मिष्ठान वितरण के साथ उपहार भी वितरित किए।इसके उपरांत सीएम ने बनबसा नगर में पैदल भ्रमण कर आमजन को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।वही स्थानीय व्यापारियों ने सीएम का माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया।सीएम बनबसा दौरे के उपरांत रात्रि विश्राम हेतु खटीमा नगरा तराई निज आवास रवाना हो गए।सीएम धामी ने इस मौके पर कहा कि वह पूर्व सैनिक के बेटे हैं इसलिए सैनिकों से उनका आत्मीय रिश्ता है। अपने सैनिक पिता के साथ उन्होंने सेना को बहुत करीब से जहां उन्होंने जाना है वहीं उन्हें सेना से अनुशासन व संस्कार मिले हैं। जो कि उनके जीवन की अहम पूंजी हैं। इसलिए आज उन्होंने बनबसा पहुंच पूर्व सैनिकों के संग उनके कार्यक्रम में शिरकत कर दीपावली पर्व को मनाया है

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना