हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में देर रात युवती को गोली मारे जाने से सनसनी मच गई। घटना सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद की है जहां 20 साल की मीनाक्षी नाम की लड़की अपने किराए के घर में मौजूद थी। तभी वहां पहुंचे अतुल नाम के एक युवक ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया। लहूलुहान हालत में युवती को सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामला लड़की और लड़के के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, मीनाक्षी और अतुल दोनों बिजनौर जिले के रहने वाले है और सिडकुल की फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। हालांकि युवक ने लड़की को गोली क्यों मेरी ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। उधर अस्पताल में लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना