February 27, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

ऊधमसिंह नगर में पुलिस के रडार पर आए छह खालिस्तानी समर्थक, पन्नू की धमकी के बाद शुरू हुई जांच

ऊधमसिंह नगर में पुलिस के रडार पर आए छह खालिस्तानी समर्थक, पन्नू की धमकी के बाद शुरू हुई जांच

पीलीभीत में हुए एनकाउंटर के बाद प्रदेश में भी अलर्ट किया गया था। इसके बाद से लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। इसी बीच आतंकी पन्नू की भी भारत में बड़ा हमला करने संबंधी धमकी मिली थी।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद ऊधमसिंह नगर में छह खालिस्तानी समर्थकों को पुलिस ने रडार पर लिया है। इन सभी की लगातार निगरानी की जा रही है। पिछले दिनों पीलीभीत में भी तीन खालिस्तानी आतंकवादी पुलिस एनकाउंटर में मार गिराए गए थे। हालांकि, इन आतंकियों का प्रदेश से कोई ताल्लुक नहीं बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीलीभीत में हुए एनकाउंटर के बाद प्रदेश में भी अलर्ट किया गया था। इसके बाद से लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। इसी बीच आतंकी पन्नू की भी भारत में बड़ा हमला करने संबंधी धमकी मिली थी। इसे लेकर पुलिस ओर इंटेलीजेंस ने भी अपनी जांच शुरू की थी

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस क्रम में स्थानीय पुलिस ने छह संदिग्धों को अपने रडार पर लिया है। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सब संदिग्ध खालिस्तान के समर्थक हैं लेकिन किस संगठन से जुड़े हैं इसकी जानकारी की जा रही है।

पहले भी खालिस्तानी संगठनों से जुड़ा ऊधमसिंह नगर का नाम

बता दें कि इससे पहले भी खालिस्तानी संगठनों से ऊधमसिंह नगर का नाम जुड़ा है। 2022 में भी चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े थे। इनके ताल्लुकात ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में बताए गए थे।

इसके बाद 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी ऊधमसिंह नगर से एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसका संपर्क खालिस्तानी जगजीत सिंह से बताए गए थे। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और इंटेलीजेंस अपनी जांच में जुटी हुई है।

About The Author

You may have missed