दून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ये अपडेट भी पढ़ें
दून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों के लिए यात्री बृहस्पतिवार से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो गई है
यात्रियों को वॉल्वो बस के लिए 2279 रुपये और साधारण बस के लिए 1160 रुपये किराया भुगतान करना होगा।
दून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों के लिए श्रद्धालु टिकटों की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। परिवहन निगम ने इन बसों के लिए किराया भी तय कर दिया है। प्रयागराज महाकुंभ के लिए दून से भी रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है।
इसमें एक वॉल्वो और एक साधारण बस दस जनवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे। यात्रियों को वॉल्वो बस के लिए 2279 रुपये और साधारण बस के लिए 1160 रुपये किराया भुगतान करना होगा।
ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ के लिए देहरादून से बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। श्रद्धालु ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ ही काउंटर से भी एडवांस बुकिंग करवा सकेंगे।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना