आज संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ ने जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल जी को ज्ञापन देकर नर्सिंग भर्ती में चयनित हुए कुछ बाहरी प्रदेश के अभ्यर्थियों के स्थाई निवास की गहनता से जांच करने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया
संगठन के मीडिया प्रभारी महिपाल सिंह कृषाली जी द्वारा बताया गया कि प्रदेश में चल रही नर्सिंग भर्ती में बाहरी लोगों का चयन हो गया है जो कि बहुत ही खेद का विषय है जिसके लिए आज जिलाधिकारी महोदय से प्रदेश के सभी नर्सिंग बेरोजगारों ने वार्ता की,
जिलाधिकारी महोदय द्वारा तुरंत जांच के आदेश करते हुए कमेटी बनाने के दिशा निर्देश दिए और उक्त कार्यवाही से निदेशक, चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड को भी अवगत कराने के आदेश दिए सभी नर्सिंग साथियों द्वारा जिलाधिकारी जी का तुरंत संज्ञान लेने के लिए धन्यवाद प्रेषित भी किया गया
ज्ञापन देने वालों में आज संगठन की अध्यक्षा मीनाक्षी मंमगाई, उपाध्यक्ष शैलेश राणा, सचिव अंकित भट्ट, मंजीत किशोर, विकास पुंडीर, प्रमोद चमोली, विकास रावत, गणेश रांगड, आशुतोष, शशि भट्ट, मोनिका, प्रभा, शीतल, संगीता, प्रियंका आदि उपस्थित रहे

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद