निजी स्कूलों के मनमानी करने पर अब अभिभावक शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करने के शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के निजी विद्यालयों पर मनमानी फीस वृद्धि और किसी खास दुकान से किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगते रहे हैं। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इस तरह की शिकायतों को दर्ज कर उन पर कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती को टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा, नियम यह है कि कोई निजी विद्यालय तीन साल तक फीस नहीं बढ़ा सकता। इसके बाद भी यदि मनमानी फीस, किताब, स्कूल ड्रेस आदि की शिकायतें हैं तो विभाग इन पर कार्रवाई करेगा।
इसके लिए विभाग की ओर से जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी कर दिया जाएगा। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभिभावक जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारियों से भी सीधे शिकायत कर सकते हैं।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना