अभी हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारे के पास से और घोड़ा-खच्चर पैदल मार्ग से बर्फ हटाई जानी है। ऐसे में समय कम और काम अधिक है, जिसके चलते जवान विषम परिस्थितियों में भी काम जारी रखे हुए हैं
खराब मौसम और बर्फबारी के बावजूद सेना के जवान हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। जवानों ने हेमकुंड साहिब के सीढ़ी वाले मार्ग से बर्फ हटा दी है और वहीं घोड़े खच्चर वाले मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई से शुरू होगी। यात्रा शुरू होने में मात्र तीन सप्ताह का समय शेष है
अभी हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारे के पास से और घोड़ा-खच्चर पैदल मार्ग से बर्फ हटाई जानी है। ऐसे में समय कम और काम अधिक है, जिसके चलते जवान विषम परिस्थितियों में भी काम जारी रखे हुए हैं। हालांकि आस्था पथ से बर्फ हटाने में मौसम रोड़ा बना हुआ है। पिछले कई दिनों से यहां बारिश और बर्फबारी हो रही है।
हालांकि जवान बर्फ हटाकर रास्ता बनाने में जुटे हैं, लेकिन बर्फबारी से काम की गति धीमी पड़ रही है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि बर्फ हटाने के लिए सेना के जवानों की दो टीमें बनाई गई हैं। एक टीम गुरुद्वारे के आसपास से बर्फ हटा रही है जबकि दूसरी टीम आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटी है। सीढ़ी वाले मार्ग से बर्फ को हटा ली गई है। पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी है

More Stories
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना ईंटों से नहीं, उम्मीदों से बने आशियाने, धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों के सपनों को मिला नया पता
भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश