युवक के परिजनों ने होटल मालिक को फोन कर युवक के कमरे में जाकर देखने को कहा। होटल कर्मचारी जब कमरे में पहुंचे तो युवक फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।
तपोवन के होटल में दिल्ली के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ मिला। मौके पर मिले सुसाइड नोट में युवक ने तनाव में होने के कारण आत्महत्या की बात लिखी है।
थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि 4 मई की रात एक युवक तपोवन के एक होटल आर्यल गंगा में कमरा नंबर 301 में ठहरा हुआ था। 5 मई की शाम उसके परिजनों ने होटल मालिक को फोन कर युवक के कमरे में जाकर देखने को कहा। होटल कर्मचारी जब कमरे में पहुंचे तो युवक फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।
होटल कर्मचारियों की सूचना पर तपोवन चौकी से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। होटल कर्मचारियों ने पुलिस टीम को बताया कि गली नंबर सात, झंडा चौक, न्यू अशोक नगर ईस्ट दिल्ली निवासी 23 वर्षीय कुशल कुमार पुत्र धर्मेंद्र होटल के कमरे में रुका था। मौके से मृतक का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना