
देहरादून
भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल पर एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत थाने पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल उक्त मोबाइल खोने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेसिंग हेतु लगाया जाता है।
विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज 02/07/2026 को अलग-अलग कंपनियों के लगभग 02 लाख रू0 मूल्य के 08 मोबाईल फोनों को तथा कालसी पुलिस द्वारा 12 हज़ार रु० कीमत के 01 मोबाइल फ़ोन को सीईआईआर पोर्टल की सहायता से बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोये मोबाइलों को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा अभी तक लगभग 16 लाख रू0 मूल्य के 78 मोबाईल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किये जा चुके हैं।*
The post सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द first appeared on MJ.
The post सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द appeared first on MJ.

More Stories
उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 14 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता, गुरुजनों एवं संतों का लिया आशीर्वाद, कहा– मां ही जीवन की प्रथम गुरु