July 30, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार

देहरादून

दिनांक- 13/06/2026 की सांय शाम के समय सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरागी वाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में एक पक्ष से आये व्यक्तियों 1- रज्जाक पुत्र मासूम 2- अमन पुत्र मासूम , 3- यूनूस पुत्र महबूब, 4- जावेद पुत्र मासूम 5- इम्तियाज पुत्र शम्स 6- शहबाज 7- शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत 8- मासूम पुत्र स्व0 महबूब 9- आदिल पुत्र इम्तियाज, 10- शमून पुत्र जब्बार, 11- सलमान पुत्र युनुस 12- इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी तथा ग्रामीणों द्वारा उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ विनोद कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा विगत दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर उनके मध्य आपस में कहा सुनी हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर घटना में शामिल नामजद व अन्य अभियुक्तो के विरुद्ध मु०अ०सँ०- 134/2026, धारा – 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रकरण की गंभीरता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 06 अभियुक्तों, 1- रज्जाक पुत्र मासूम, 2- सलमान पुत्र युनुस, 3- जावेद पुत्र मासूम, 4- शहबाज पुत्र शहीद, 5- इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन, 6- इन्तजार पुत्र जमील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

प्रकरण में नामजद व फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासोें के परिणाम स्वरूप आज दिनांक- 02-07-2026 को पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अमन को उसके 02 अन्य साथियों साजेव व आजम के साथ हरियाणा में यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- अमन पुत्र मासूम निवासी ग्राम बैरागीवाला, कोतवाली सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 24 वर्ष,
2- सावेज पुत्र अल्लारक्खा निवासी ग्राम बैरागीवाला कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून, उम्र- 21 वर्ष,
3- आजम पुत्र युनूस निवासी ग्राम बैरागीवाला, कोतवाली सहसपुर, जनपद देहरादून

*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :-*

1- रज्जाक पुत्र मासूम, उम्र- 28 वर्ष
2- सलमान पुत्र युनुस, उम्र- 24 वर्ष
3- जावेद पुत्र मासूम, उम्र- 22 वर्ष
4- शहबाज पुत्र सहीद, उम्र- 27 वर्ष
निवासी ग्राम बैरागीवाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून

5- इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला, कोतवाली सहसपुर, देहरादून उम्र- 58 वर्ष
6- इन्तजार पुत्र जमील निवासी बैरागीवाला, कोतवाली सहसपुर, देहरादून, उम्र-32 वर्ष

*पुलिस टीम :-*

1- निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत, प्रभारी कोतवाली सहसपुर
2- व0उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी
2- उ0नि0 अशोक कुमार
3- का0 त्रेपन सिंह
4- का0 बृजपाल सिंह
5- का0 फरमान
6- का0 मंजीत कुमार

*एस0ओ0जी0 टीम*

1- निरीक्षक खुशीराम पाण्डे, प्रभारी एसओजी देहात
2- उ0नि0 विनोद राणा
3- का0 मनोज कुमार
4- का0 जितेन्द्र कुमार

The post दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार first appeared on MJ.

The post दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed