August 23, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर

देहरादून 
हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकाल लिया गया है, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।

इस प्रकार अब एक लापता श्रमिक की तलाश शेष है, जिसके लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च अभियान चला रही हैं। रेस्क्यू कार्य में तेजी लाते हुए टनल के भीतर जमा स्लज (कीचड़/मलबे) को लगातार हटाया जा रहा है। इसके साथ ही टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से पानी एवं स्लज को हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिक की तलाश की जा सके।

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अभियान को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

लापता एक श्रमिक की तलाश को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए टनल के अंदर सभी संभावित स्थानों पर बारीकी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं और श्रमिक तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

The post टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर first appeared on MJ.

The post टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed