August 24, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 17-08-2026 को थाना प्रेमनगर पर कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि बिधौली क्षेत्र में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर आपस मे झगडा कर रहे है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि दो पक्षो के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद होने के कारण दोनो पक्ष सार्वजनिक मार्ग पर हुडदंग कर आपस मे लडाई-झगडा कर रहे थे, जिन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर हंगामा करते हुए एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गये। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा मौके से दोनो पक्षो के 03 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- अमन सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम जाबर, पो0 भल्लेगांव बागवान, टिहरी गढवाल, उम्र 20 वर्ष
2- अमृतम अंशुमन पुत्र रंजीत कुमार नि0- पटना, बिहार, उम्र 25 वर्ष
3- मनीष जैन पुत्र नवीन जैन निवासी राजाखेडी, हरियाणा, हाल ग्रीन व्यू हॉस्टल, बिधौली, उम्र 19 वर्ष

*पुलिस टीम:*

1- उ0नि0 जैनेंद्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिदौली
2- उ0नि0 जितेंद्र कुमार
3- कां0 जसबीर
4- कां0 वीरेंद्र भंडारी
5- कां0 राजेश चौहान

The post हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.

The post हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed