April 17, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

सचिव वित्त से उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट

देहरादून 

सचिव वित्त दिलीप जावलकर से सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी लम्बित मांगों के संबंध में विस्तृत वार्ता की। वार्ता के दौरान सचिव वित्त द्वारा एसोसिएशन की दो मांगों – राज्य कर मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के नये प्रस्तावित ढांचे की स्वीकृति तथा राज्य कर अधिकारी सेवा नियमावली में संशोधन पर सकारात्मक सहमति प्रदान की गई।

सचिव वित्त द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि राज्य कर मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के प्रस्तावित नये ढांचे को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर वेतन विसंगति समिति द्वारा भी सहमति व्यक्त की गई है। जिस पर विभाग से आख्या प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

सचिव वित्त द्वारा राज्य कर अधिकारी सेवा नियमावली में प्रस्तावित द्वितीय संशोधन-2024  पर भी शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। सचिव वित्त द्वारा की गई सकारात्मक पहल एवं आश्वासन के उपरान्त उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन की प्रान्तीय कार्यकारिणी द्वारा अपना आन्दोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि शासन स्तर पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए उनकी दोनों प्रमुख मांगों को पूर्ण किया जाएगा, जिससे कार्मिकों में उत्साह एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा राज्य के राजस्व हितों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष उमेश सिंह बिष्ट, संयुक्त मंत्री रविन्द्र कुमार सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

The post सचिव वित्त से उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट first appeared on MJ.

The post सचिव वित्त से उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed