July 29, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्तिथ सीट कवर गोदाम में लगी भीषण आग

देहरादून

राजधानी देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्थित खालसा सीट कवर गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि गोदाम से उठती ऊंची-ऊंची लपटें और घने धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। सीट कवर और अन्य ज्वलनशील सामान के जलने से आसपास का इलाका धुएं से भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।देखते ही देखते आग ने नजदीकी गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गली होने के कारण दमकल वाहनों को अंदर तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए दमकल कर्मियों ने दूसरी ओर से दीवार तोड़कर रास्ता बनाया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन और आग के कारणों की जांच की जा रही है।बरहाल गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान को कोई नुक्सान नही पहुंचा है

The post देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्तिथ सीट कवर गोदाम में लगी भीषण आग first appeared on MJ.

The post देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्तिथ सीट कवर गोदाम में लगी भीषण आग appeared first on MJ.

About The Author