नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरका, मकान पर गिरे भारी बोल्डर और मलबा, एक घायल, कई वाहन भी दबे
नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा अचानक दरक गया। भारी भूस्खलन होने से लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है।
देवप्रयाग के बहा बाजार स्थित नृसिंहगाचल पर्वत से अचानक हुए भूस्खलन से विशाल बोल्डर नीचे आ गिरे, जिससे नगर के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ज़्यादातर लोग अपने घरों से बाहर थे, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया।
दुर्भाग्य से, हादसे के वक्त पनीलाल अपने घर के अंदर मौजूद थे और बोल्डरों के गिरने से उनका मकान पूरी तरह टूट गया, जिससे वह घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायल पनीलाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो मोटरसाइकिलें और एक पिकअप वाहन भी बोल्डरों के नीचे दब गए। इसके अलावा, कई बिजली के खंभे भी टूट गए, जिससे इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।
2010 की घटना की यादें ताज़ा
यह पहली बार नहीं है जब नृसिंहगाचल पर्वत से इस तरह बोल्डर गिरे हैं। गौरतलब है कि 2010 में भी इसी जगह पर भारी बोल्डर गिरने की घटना हुई थी, जिसने स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ा दी है।
बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं ने क्षेत्र में भूस्खलन के खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना