खाने पीने की चीजों में थूक कर या अन्य आपत्तिजनक चीजें मिलाकर देने के मामले में हंगामा होने के बाद मुस्लिम संगठन ने सामने आकर सफाई दी है। हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित ईदगाह मदरसे में जमीयत उलामा संगठन से जुड़े मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इन आरोपों का खंडन किया है
मुस्लिम धर्म गुरुओं का कहना है कि मुसलमान कभी इतनी गिरी हुई हरकत नहीं कर सकता। देश में हिंदू मुस्लिम हमेशा से प्रेम और भाईचारे के साथ रहे हैं। कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए हिंदू मुस्लिम के बीच में खाई खोदने की कोशिश कर रहे हैं। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने स्पष्ट किया कि अगर किसी भी धर्म का कोई भी व्यक्ति खाने पीने की चीजों में थूक कर या आपत्तिजनक चीज मिलाकर देता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन इक्के दुक्के लोगों की वजह से पूरी कौम को निशाना बनाया जाना गलत है

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना