उत्तराखंड- अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन बीईजी सैंटर रूड़की में आगामी 11 दिसम्बर से 21 दिसम्बर, 2024 को किया जा रहा है। मेजर लैंसडौन मार्कंडेय मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 की अग्निवीर भर्ती रैली (पुरूष व महिला) का आयोजन बीईजी सैंटर रूड़की में किया जाएगा।
मेजर मेहता ने बताया कि 11 दिसम्बर को पुरूष अग्निवीर भर्ती टैक्नीकल, ऑफिस अस्टिेंट/एसकेटी ट्रेड में जनपद चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व उत्तरकाशी की भर्ती की जाएगी। जबकि उत्तरकाशी जनपद की 11 दिसम्बर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। वहीं 12 दिसम्बर को चमोली, 13 को पौड़ी गढ़वाल व रूद्रप्रयाग, 14 को पौड़ी गढ़वाल व टिहरी गढ़वाल, 15 दिसम्बर को पौड़ी गढ़वाल, 16 दिसम्बर को देहरादून व हरिद्वार जनपद की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। साथ ही 17 व 18 दिसम्बर को आरक्षित दिवस रखे गये हैं
उन्होंने बताया कि महिला अग्निवीर भर्ती रैली 19 दिसम्बर को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के लिए आयोजित की जाएगी। जबकि 20 व 21 दिसम्बर को महिलाओं को आरक्षित दिवस रखे गये हैं।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना