देहरादून
यूके ट्रिपल एससी पेपर लीक केस में हरिद्वार और देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आरोपी खालिद पुलिस की गिरफ्त में। खालिद पर आरोप परीक्षा केंद्र से तीन पेपर व्हाट्सएप पर भेजे।
हरिद्वार और देहरादून एसएसपी की संयुक्त टीम कर रही पूछताछ। गोपनीय स्थान पर हो रही कड़ी इंटरोगेशन से जुड़ सकते हैं और नाम, पुलिस जल्द करेगी खुलासा कि पेपर केंद्र से बाहर कैसे पहुंचा। भर्ती प्रक्रिया की सुरक्षा पर फिर उठे बड़े सवाल।
हरिद्वार और देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे UKSSSC पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी खालिद को आखिरकार पुलिस ने हरिद्वार से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद खालिद को हरिद्वार लाया गया जहां देहरादून एसएसपी अजय सिंह, हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल और जांच टीम ने उससे लंबी पूछताछ की। आरोपी को बाद में देहरादून पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उससे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह कोई संगठित गैंग नहीं बल्कि कुछ व्यक्तियों का व्यक्तिगत खेल था, जिन्होंने मिलकर प्रश्नपत्र लीक किया। हालांकि पुलिस का दावा है कि अब इस पूरे मामले की तह तक जाकर हर साजिशकर्ता को बेनकाब किया जाएगा।
The post बड़ी खबर : हरिद्वार और देहरादून पुलिस को लगी बड़ी कामयाबी हाथ, लंबे समय से फरार चल रहे UKSSSC पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post बड़ी खबर : हरिद्वार और देहरादून पुलिस को लगी बड़ी कामयाबी हाथ, लंबे समय से फरार चल रहे UKSSSC पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना