उत्तराखंड में निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन है ऐसे में नामांकन प्रक्रिया को लेकर आज राजधानी देहरादून के नगर निगम में प्रत्याशियों की भीड़ देखने को मिल रही है बीजेपी से मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल नामांकन करने नगर निगम पहुंचे
इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली राजपुर विधायक खजान दास समेत भारी तादाद में बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कहा कि पार्टी ने उनको बहुत जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का काम करेंगे साथ उन्होंने कहा कि अब वार्डों की संख्या 100 हो चुकी है
ऐसे में हमारी प्राथमिकता रहेगी की राजधानी देहरादून के सभी वार्डो को साफ सुंदर और स्वच्छ बनाया जाए साथ ही वहां की जो भी मूलभूत सुविधाएं हैं उसे बढ़ाने का काम किया जाएगा

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना