प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज महंगाई भत्ते में इजाफे का ऐलान कर दिया है. सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 2 फीसदी बढ़ाया गया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सरकारी कर्मचारियों को अब 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) मिलेगा.
2 फीसदी बढ़ा दा
वैष्णव ने कहा, “सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में एक अहम फैसला लिया है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी और अब कुल महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा.”
66 लाख पेंशनर्स को मिलेगा फायदा
इस फैसले से करीब 48.66 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा. सरकार पर इससे हर साल 6614.04 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार की गई है.
DA Hike से कितनी बढ़ेगी सैलरी?
अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 रुपए है तो 2% की बढ़ोतरी के बाद उसका DA कुछ इस तरह से बढ़ेगा
वेतन (Basic Salary) पहले DA (53%) नया DA (55%) बढ़ोतरी (2%)
₹50,000 ₹26,500 ₹27,500 ₹1,000
₹70,000 ₹37,100 ₹38,500 ₹1,400
₹1,00,000 ₹53,000 ₹55,000 ₹2,000

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना