देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित इंद्रेश महंत हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दिवाकर भट्ट से मुलाकात की। श्री भट्ट इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से दिवाकर भट्ट के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनके उपचार से संबंधित सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने दिवाकर भट्ट से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
The post मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में भर्ती UKD नेता एवं पूर्व विधायक दिवाकर भट्ट का कुशलक्षेम जाना first appeared on MJ.
The post मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में भर्ती UKD नेता एवं पूर्व विधायक दिवाकर भट्ट का कुशलक्षेम जाना appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना