मुख्यसेवक धामी ने केदारनाथ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जब तक केदारनाथ को विधायक नहीं मिल जाता तब तक वह स्वयं विधायक के रूप में केदारनाथ की सेवा करेंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार के पावन दर्शन किए और समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों से भी भेंट की। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। धाम में तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी को नई दिशा मिल रही है और स्थानीय जनता को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन के कारण ही तीर्थयात्रियों की संख्या में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है। साथ ही इस वर्ष आई आपदा के दौरान समय रहते सभी यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू पूरा किया गया।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना