मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जीआईएस आधारित जल-निकासी योजना के अंतर्गत शामिल 15 योजनाओं हेतु ₹1960 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अन्तर्गत टनकपुर में शारदा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित खेत खेड़ा गाँव की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु ₹6.82 करोड, की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद उधमसिंहनगर के जिलाधिकारी कार्यालय में स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने इंटर लॉकिंग टाईल्स द्वारा स्टाफ कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल लागत ₹70.21 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹42.12 लाख, की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत योजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, जिससे आमजन को इन योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।
The post मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति first appeared on MJ.
The post मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना