June 23, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील

देहरादून

उपाध्यक्ष मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) बंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण हेतु सेक्टरवार जनसुनवाई कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह सुनवाई 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित सेक्टर के नागरिक, भू-स्वामी, संस्थाएं एवं हितधारक अपने सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे।

एमडीडीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक सेक्टर के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। सभी सुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक आयोजित होंगी। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को देहरादून के भावी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी राय रखने का अवसर मिलेगा।

महायोजना-2041 देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और सतत विकास की आधारशिला है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत, औद्योगिक, हरित क्षेत्र, परिवहन व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े विभिन्न प्रावधान शामिल किए गए हैं। जनसुनवाई प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार महायोजना में संशोधन एवं परिमार्जन किया जाएगा। एमडीडीए प्रशासन ने सभी संबंधित नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने सेक्टर के लिए निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर रचनात्मक सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें, ताकि देहरादून की भावी विकास योजना को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सके।

*उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान*
उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 शहर के दीर्घकालिक विकास का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसकी सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों, विशेषज्ञों एवं विभिन्न संस्थाओं से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार उनका परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी हितधारकों से निर्धारित तिथियों में आयोजित जनसुनवाई में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।

*सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान*
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि जनसुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक सेक्टर में निर्धारित स्थल पर अधिकारियों की टीम उपस्थित रहेगी, जो प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का अभिलेखीकरण करेगी। उन्होंने कहा कि महायोजना के संबंध में नागरिकों की सहभागिता शहर के बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी सुझावों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

*क्रम संख्या दिनांक सेक्टर स्थान*
1 06.07.2026 सेक्टर-1 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अजबपुर खुर्द
2 07.07.2026 सेक्टर-2 ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून
3 08.07.2026 सेक्टर-3 दून यूनिवर्सिटी, कैम्पस
4 09.07.2026 सेक्टर-4 नगर निगम टाउन हॉल
5 10.07.2026 सेक्टर-5 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज
6 13.07.2026 सेक्टर-6 आईटीआई पार्क
7 14.07.2026 सेक्टर-7 डीआईटी यूनिवर्सिटी, रायपुर रोड
8 15.07.2026 सेक्टर-8 सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर रोड
9 17.07.2026 सेक्टर-9 ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी विद्यालय
10 18.07.2026 सेक्टर-10 तहसील देहरादून (मिनी टाउन हॉल)
11 20.07.2026 सेक्टर-11 पॉलीटेक्निक भवन, सुधोवाला
12 21.07.2026 सेक्टर-12 वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट, चंद्रबनी रोड

The post जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील first appeared on MJ.

The post जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed