
हरिद्वार
ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा पुत्री वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस शहीद भगत सिंह कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर दिल्ली में अपने क्षेत्र, शहर एवं राज्य का नाम रोशन किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस शहीद भगत सिंह कालेज में हुए छात्र संघ चुनाव में दिव्यांशी वर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। ज्वालापुर क्षेत्र के पीठ बाजार की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा की दिल्ली में हुई जीत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,राज्यमंत्री दीप्ती रावत समेत कई राजनेताओं एवं अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। दिव्यांशी वर्मा के दादाजी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी भी सीनियर पत्रकार और लोकतंत्र सेनानी रहे है। जब कि इनके पिता अवनीश प्रेमी भी उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ पत्रकार है। क्षेत्र एवं परिजनों में दिव्यांशी वर्मा की इस उपलब्धि पर खुशी की लहर।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना