थाना सेलाकुई
मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19/11/2024 को थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 नशा तस्कर सागर को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से 26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट की धारा- 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण :-*
पूछताछ में अभियुक्त गण द्वारा बताया गया कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है तथा रामपुर सहसपुर में बिल्डिंग सेटिंग का कार्य करता है तथा काम के सिलसिले में अक्सर सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में आता जाता रहता है। अभियुक्त उक्त स्मैक सेलाकुई तथा आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को महँगे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाता है।
*नाम पता अभियुक्तगण:-*
1- सागर पुत्र फूल सिंह निवासी तारागंज समदिया कॉलोनी गेट बालाबाई की छतरी, थाना जनागंज, माधवगंज जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश, उम्र 31 वर्ष।
*बरामदगी-*
1- 26 ग्राम अवैध स्मैक
*(अंतर्राष्ट्रीय कीमत 7,80,000/- लाख रू0 )*
*पुलिस टीम:-*
1- उ०नि० भगत दास
2- कां० सुधीर
3- कां० उपेंद्र भंडारी
4- कां० शीशपाल

More Stories
गोकशी की घटनाओ का अन्जाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
घर से गये नाबालिक को सकुशल ढूढ़कर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां
भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर, मौसम विज्ञान विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट किया है जारी