देहरादून
वादी राहुल देव पुत्र स्व0 श्री अशोक कुमार निवासी सी-19 टर्नर रोड, पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनके ममेरे दादा स्व0 केवल कृष्ण द्वारा अपनी सम्पत्ति वसीयत के माध्यम से वर्ष 2009 में उनके नाम की गई थी तथा वर्ष 2016 में उनके ममेरे दादाजी के देहान्त के उपरान्त उनके द्वारा वर्ष 2024 में वसीयत के आधार पर उक्त सम्पत्ति को अपने नाम पर अंकित कराया गया था। वर्ष 2026 में भूमि की फर्द निकालने पर उन्हें ज्ञात हुआ कि बबीता देवी पत्नी टेक सिंह द्वारा अपने अन्य साथियों राजकमल पुत्र रामपाल तथा मो० इनाम कुरैशी पुत्र हाजी अब्दुल के साथ मिलकर उनके मृत ममेरे दादा स्व0 केवल कृष्ण के नाम से वर्ष 2025 की एक कूटरचित अधिकार पत्र/एटार्नी के आधार पर उनके मृत दादाजी के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खडा कर उक्त सम्पत्ति पर स्टे हेतु आपत्ति पत्र प्रस्तुत किया गया था तथा उक्त फर्जी अधिकार पत्र/एटार्नी पर राजकमल पुत्र रामपाल तथा मौ0 ईनाम कुरैशी पुत्र हाजी अब्दुल गवाह के रूप मे थे। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक: 17-04-26 को थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 247/2026 धारा- 318(4)/336(3)/338/340(4)/61(2) बीएनएस बनाम बबीता देवी व अन्य पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रकरण में शामिल अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन कार्यवाही करते हुए उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। जिस पर विवेचक द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून, राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करते हुए प्रकरण में नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उनकी गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियोग में नामजद मुख्य अभियुक्ता बबीता पत्नी टेक सिहं को पूर्व में दिनांक- 01/06/2026 को सहारनपुर उ0प्र0 से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
प्रकरण में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी, जिसके परिणाम स्वरुप दिनांक -31/07/2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त राजकमल पुत्र स्व० रामपाल को जय कॉलोनी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
राजकमल पुत्र स्व० रामपाल निवासी गली नंबर 3 निकट हसनपुर चुंगी, दिल्ली रोड, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश मूल पता ग्राम बेरखेड़ी हिंदू, थाना तीतरों, सहारनपुर, उ०प्र०, उम्र – 53 वर्ष
*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्ता:-*
बबीता देवी पत्नी टेक सिंह निवासी ग्राम बीराखेडी, चौकी धलापडा, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 52 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- व0उ0नि0 प्रमोद शाह, कोतवाली पटेलनगर
2- हे0का0 मनोज कुमार
3- का० प्रमोद परमार
4- हे०का० किरण कुमार, एसओजी नगर, देहरादून
The post करोडो की भूमि को हडपने के षडयंत्र में शामिल अभियुक्त को दून पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post करोडो की भूमि को हडपने के षडयंत्र में शामिल अभियुक्त को दून पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे, मृतका द्वारा शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताडित किये जाने का लगाया गया था आरोप
मुख्यमंत्री धामी से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट, टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
गुरुकुल कांगड़ी केवल शिक्षण संस्थान नहीं, राष्ट्र निर्माण और संस्कारों का केंद्र : मुख्यमंत्री