June 13, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

जानलेवा हमले के आरोपी को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

दिनांक – 17/05/2026 को कोतवाली सहसपुर पर 112 कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बद्रीपुर थाना सहसपुर क्षेत्र में कार्तिक नाम के व्यक्ति द्वारा पुराने विवाद के चलते एक व्यक्ति पर धारदार हथियार पाठल से वार कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया है।

सूचना पर कोतवाली सहसपुर से पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचा तथा घायल व्यक्ति महेन्द्र पुत्र श्री बहादुर सिंह निवासी बद्रीपुर को उपचार हेतु विवेकानन्द अस्पताल धर्मावाला भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को हायर सेण्टर ग्राफिक एरा अस्पताल देहरादून रेफर किया गया। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। घटना के सम्बन्ध घायल व्यक्ति के भाई श्री गेन्दन सिह पुत्र श्री बहादुर सिह निवासी ग्राम मेदनीपुर बद्रीपुर थाना सहसपुर देहरादून द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर धारा: 109/352 बीएनएस की धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली सहसपुर पर टीम गठित कर पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनाँक 17-05-26 की रात्री में ही चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त कार्तिक पुत्र रवि चौधरी निवासी बद्रीपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र- 26 वर्ष को पौण्टा देहरादून हाईवे अण्डरपास मेदनीपुर बद्रीपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास बद्रीपुर से घटना में प्रयुक्त पाठल बरामद किया गया।

*पूछताछ विवरण:* पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो सहसपुर मे ही गाँव के आसपास ग्राम पंचायत आदि के कार्यों में गाडी चलाने का कार्य करता है तथा महेन्द्र उनकी पडोस में ही रहता है। महेन्द्र से किसी बात को लेकर लगभग 03 माह पूर्व उसका विवाद हो गया था, जिसके चलते वो महेन्द्र से रंजिश रखने लगा था। 03-04 दिन पूर्व भी किसी बात को लेकर उसके तथा महेन्द्र के बीच फिर से गाली-गलौच हुई, जिसके चलते अभियुक्त दिनांक 17-05-26 को अपने घर से अपनी पीठ में पाठल छुपाकर पास में ही स्थित एक दुकान पर खडे होकर महेन्द्र का इन्तेजार करने लगा। कुछ देर के बाद जैसे ही महेन्द्र दुकान के पास लगी टंकी से पानी भरने के लिये आया तो मौका पाकर अभियुक्त कार्तिक ने उस पर जान से मारने की नीयत से पाठल से हमला कर दिया। महेन्द्र अपनी जान बचाने के लिये जोर-जोर से चिल्लाते हुए भागने लगा, जिसका शोर सुनकर आस-पास भीड इकट्ठी होता देख अभियुक्त कार्तिक मौके से फरार हो गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
कार्तिक पुत्र रवि चौधरी निवासी बद्रीपुर कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून, उम्र – 26 वर्ष

*बरामदगी:* घटना में प्रयुक्त पाठल

*पुलिस टीम:*

1- निरीक्षक प्रदीप सिह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसपुर
2- व0उ0नि0 मनमोहन सिह नेगी
3- उ0नि0 पंकज कुमार, चौकी प्रभारी धर्मावाला
4- अ0उ0नि0 प्रेम प्रसाद कोठारी
5- का0 त्रेपन सिह
6- का0 सुरेश रावत
7- का0 सुनील कुमार
8- का0 सचिन कुमार

The post जानलेवा हमले के आरोपी को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.

The post जानलेवा हमले के आरोपी को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

About The Author