April 18, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

पुलिस कर्मी को अपने वाहन से टक्कर मारकर घायल करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक – 02/03/2025 को थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा शान्तिनगर कट के पास वाहन चैकिग की जा रही थी। इस दौराने ड्यूटी पर नियुक्त हे0का0 246 सचिन मलिक द्वारा तेजी से आ रहे एक बुलेट मो0सा0 स0: यू0के0-07-डीए-2327 सवार व्यक्ति को चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, लेकिन बुलेट चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से मो0सा0 चलाते हुए पुलिस कर्मी को टक्कर मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया तथा मौके से फरार हो गया। घायल पुलिस कर्मी को उपचार हेतु तत्काल जॉलीग्रान्ट अस्पताल मे भर्ती कराया गया। घटना के संबंध के अभियुक्त के विरूद्ध थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सँ0- 20/25 धारा 281/125/121(2) भा०न्या०सं० पंजीकृत किया गया था।

फरार अभियुक्त की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल सीसीटीवी कैमरों की सहायता तथा मोटर साइकिल के रजिस्ट्रेशन नम्बर से मोटर साइकिल सवार के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए अभियुक्त की पहचान की गई तथा अभियुक्त उज्जवल नेगी पुत्र जगत सिह निवासी नियर दुर्गा मन्दिर रैनापुर थाना रानीपोखरी को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन स0 यू0के0-07- डीए-2327 को सीज किया गया।

*नाम पता अभियुक्त :-*

01- उज्जवल नेगी पुत्र श्री जगत सिह निवासी नियर दुर्गा मन्दिर रैनापुर, थाना रानीपोखरी, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष

*बरामदगी:-*

घटना मे प्रयुक्त मो0सा0सँ0 – यू0के0-07-डीए-2327 बुलैट

*पुलिस टीम:-*

01-उ0नि0 विक्रम सिह नेगी

02-हे0का0 धीरेन्द्र यादव

03-का0 रवि कुमार

04-का0 करमजीत

About The Author

You may have missed