देहरादून
आज दिनांक – 06/03/2026 को एक व्यक्ति द्वारा चौकी बाईपास पर आकर सूचना दी कि उनके जीजा द्वारा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली है, जो कमरे की खिड़की से फंदे पर लटके हुए दिख रहे हैं। सूचना पर चौकी बाईपास से चीता कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर सचिवालय कॉलोनी के सामने कृष्णा विहार पर एक घर के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्रित थे तथा घर की खिड़की से एक व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ दिखाई दे रहा था। मौके पर पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गवाएं कमरे के लोहे के दरवाजे को अपने हाथों व लोहे की रॉड से तोड़ते हुए उक्त व्यक्ति को फंदे से नीचे उतारा गया तथा सूझबूझ दिखाते हुए उसे तत्काल मौके पर ही सीपीआर दिया गया, जिससे उक्त व्यक्ति की सांसें लौट आयी।
पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गवाये व एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना उक्त व्यक्ति को अपनी सरकारी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नजदीकी अस्पताल कनिष्क ले जाया गया, जहां पर समय रहते डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को दिये गए उपचार से उसकी जान बचाई जा सकी।
पुलिस द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ मौके पर की गई त्वरित कार्रवाई से उक्त व्यक्ति को एक नया जीवन मिल सका, जिस पर मौके पर मौजूद उक्त व्यक्ति के परिजनों तथा स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस की सूझबूझ व त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर उनकी कार्यशैली की सराहना की।
*विवरण पुलिस कर्मी :-*
1- कां० हितेश कुमार
2- कां० बृजमोहन कनवासी
The post फंदे पर लटके व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को फंदे से उतारा, बचाई जान first appeared on MJ.
The post फंदे पर लटके व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को फंदे से उतारा, बचाई जान appeared first on MJ.

More Stories
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना