August 27, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

ढोल- नगाड़ो के साथ अपराधियों की पोल खोलती दून पुलिस, वांछित/ईनामी अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, जानलेवा हमले के अभियोग मे फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने उसके घर पहुँची पुलिस

देहरादून

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के साथ-साथ विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के एसएसपी देहरादून सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 234/2026, धारा 3(5), 109(1), 115(2), 191(2), 351(3) एवं 352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त जाबिर भाटी पुत्र रुकमुद्दीन, जिसके द्वारा अपने साथी आसिफ बाबा उर्फ आसिफ मलिक व अन्य के साथ मिलकर दिनांक 28-06-2026 को एमजे टाॅवर के बेसमेंट में एक व्यक्ति प्रियांश जैन के साथ मारपीट कर उस पर धारधार हथियारो से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत थी, पर अभियुक्त जाबिर अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध पूर्व में मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध 84 बीएनएसएस की कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ आज दिनांक 11-08-2026 को उद्घोषणा की प्रक्रिया में अभियुक्त के निवास स्थान तथा सार्वजनिक स्थान/मुख्य चौराहो पर ढोल-नगाड़ो के साथ दो गवाहों के समक्ष कराई गई तथा अभियुक्त के मकान के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चौराहों पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा चस्पा की गई। मुनादी के दौरान अभियुक्त जाबिर भाटी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने तथा ऐसा न करने पर न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी उद्घोषणा की गई।

*वांछित अभियुक्त:-*

जाबिर भाटी पुत्र रुकमुद्दीन निवासी THDC कॉलोनी, देव ऋषि एनक्लेव, देहराखास पटेल नगर, देहरादून

The post ढोल- नगाड़ो के साथ अपराधियों की पोल खोलती दून पुलिस, वांछित/ईनामी अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, जानलेवा हमले के अभियोग मे फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने उसके घर पहुँची पुलिस first appeared on MJ.

The post ढोल- नगाड़ो के साथ अपराधियों की पोल खोलती दून पुलिस, वांछित/ईनामी अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, जानलेवा हमले के अभियोग मे फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने उसके घर पहुँची पुलिस appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed