April 19, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

संदिग्धों की तलाश में दून पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान, अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों का किया गया सत्यापन

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश हेतु सम्पूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 03-12-2025 को कोतवाली पुलिस द्वारा एनएनटीएफ तथा डाॅग स्क्वाड के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत लक्खी बाग, रीठा मंडी, सिंगल मंडी, कुसुम विहार आदि क्षेत्रों में सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश व अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने तथा अनियमितता मिलने पर 30 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 03 लाख रू0 का जुर्माना किया गया साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे 04 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही करते हुए 81 पुलिस अधि0 में चालान कर 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

एसएसपी दून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में सत्यापन/चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

The post संदिग्धों की तलाश में दून पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान, अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों का किया गया सत्यापन first appeared on MJ.

The post संदिग्धों की तलाश में दून पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान, अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों का किया गया सत्यापन appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed