देहरादून
दिनांक: 20-08-24 को एक राहगीर द्वारा थाना थाना बसंत विहार को मोबाइल पर सूचना दी कि एफआरआई गेट के पास एक महिला घूम रही है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। जिस पर थाना वसंत विहार से महिला पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा महिला को विश्वास में लेते हुए उससे प्रेमपूर्वक पूछा गया तो महिला अपने विषय मे कुछ भी नहीं बता पा रही थी। जिसे महिला पुलिसकर्मी अपने साथ थाने पर ले आयी। थाने से ही उक्त महिला के संबंध में सूचना जनपद के अन्य थाना/चौकी को सीसीआर के माध्यम से दी गई एवं सोशल मीडिया पर उक्त महिला कि फोटो प्रसारित कि गई जिस पर उक्त महिला का पति निवासी कैनल रोड बल्लूपुर थाने पर आया व उसने बताया कि उक्त महिला उसकी पत्नी है जिसका मानसिक स्वास्थय ठीक नहीं है तथा उक्त महिला बोल नहीं पाती है। दून पुलिस द्वारा तस्दीक करते हुए महिला को उसके पति व अन्य परिवारजनो के सकुशल सुपुर्द किया गया। जिस पर महिला के परिवारजनो द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना