July 29, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून

दिनाँक 19-07-2026 को वादी सन्नी चौधरी निवासी रामनगर मकदूमपुर झबरेडा हरिद्वार द्वारा थाना पटेलनगर देहरादून पर एक लिखित तहरीर दी कि दिनांक 19-07-2026 को स्वास्तिक कैफे निकट दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर के बाहर शुभम व युवराज द्वारा उस पर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया गया। उक्त तहरीर के आधार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर मु0अ0सं0- 439/2026 धारा-109(1)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए घटना में नामजद अभियुक्तों की तलाश हेतु सुरागरसी/ पतारसी की गई साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्तों के सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गयी। पुलिस द्वारा किये गये अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक 21-07-2026 को पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल 01 अभियुक्त शुभम पंवार को चन्द्रबनी चौक से चन्द्रबनी की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व 03 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।

*पूछताछ का विवरण:-*
.
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया वादी के साथ उसका डेढ़ लाख रुपये की धनराशि का लेन देन था। दोनों पूर्व में काफी अच्छे मित्र थे, लेकिन पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते दोनों के संबंध खराब हो गए। इस कारण दोनों एक-दूसरे को बदनाम करते रहते थे, जिस पर अभियुक्त द्वारा कई बार वादी को मिलकर विवाद सुलझाने की बात कही, लेकिन वादी, अभियुक्त से मुलाकात नहीं कर रहा था। घटना वाली रात को अभियुक्त को जानकारी मिली की वादी अभियुक्त के किसी दोस्त के पीजी हॉस्टल के पास रुका है। इस पर अभियुक्त अपने घर से प्रकरण समाप्त करने के उद्देश्य से वादी के पास पहुंचा और बातचीत के दौरान झगड़ा हो जाने पर अभियुक्त द्वारा अपने पास पहले से रखी पिस्टल से वादी पर फायर कर दिया, किन्तु आस पास मौजूद लोगों के बीच बचाव करने पर वादी को फायर नहीं लगा, जिसके पश्चात अभियुक्त मौके से फरार हो गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

शुभम पंवार पुत्र रविन्द्र पंवार निवासी ग्राम डेलना, थाना झबरेडा, जिला हरिद्वार, उम्र 27 वर्ष

*बरामदगी:*

1- एक पिस्टल 32 बोर
2- 03 जिन्दा कारतूस

*पुलिस टीम :-*

1- निरीक्षक विनोद गुसांई, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
2- उ0नि0 प्रवीण सिंह पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार
3- उ0नि0 विनय मित्तल
4- हे0का0 सुशील कुमार
5- हे0का0 मनोज कुमार
6- का0 प्रवीण कुमार
7- का0 बृजमोहन सिंह
8- का0 कैलाश पवाँर

The post पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार first appeared on MJ.

The post पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार appeared first on MJ.

About The Author