देहरादून
*घटना का विवरण*: दिनांक 18/08/2024 को वादी हिमांशु अरोड़ा ने एक लिखित तहरीर दी कि उनके सहस्त्रधारा रोड स्थित कनक सुजुकी शोरूम में 01 अज्ञात व्यक्ति जो ग्राहक बनकर आया था द्वारा वादी का मोबाइल चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर में मु0अ0सं0- 306/ 2024, धारा – 305(ए) भा0न्या0सं0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए संदिग्ध के फोटोग्राफ से स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20-08-2024 को नानकसर गुरुद्वारा के पास से एक अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र स्वर्गीय दिलीप कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी अंबेडकर कॉलोनी तरला आम वाला रायपुर को मय चोरी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
*नाम पता अभियुक्त*
1- शुभम कुमार पुत्र स्वर्गीय दिलीप कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी अंबेडकर कॉलोनी आम वाला तरला थाना रायपुर देहरादून।
*बरामदगी* : 01 मोबाइल फोन मोटरोला कंपनी
*पुलिस टीम*
1- अ0उ0नि0 केदार खनेड़ा थाना
2- कानि0 रंजीत राणा
3- कानि0 प्रदीप नेगी

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं