July 30, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थों/शराब के साथ 7 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों/ मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों / नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अलग- अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही निम्नवत हैः-

*1- कोतवाली विकासनगर*

दिनांक- 11/07/2026 को विकासनगर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पर अलग अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 08.08 ग्राम स्मैक तथा 05 ली0 कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1- दिलदार पुत्र गुलजार निवासी मदीना बस्ती बायपास रोड, विकास नगर, देहरादून, उम्र – 28 वर्ष
2- सुमित पुत्र नेमचंद निवासी कुंजाग्रांट, विकास नगर, देहरादून, उम्र – 26 वर्ष

*बरामदगी :-*

01- 8.08 ग्राम अवैध स्मैक (अभियुक्त दिलदार से बरामद)
02- 05 लीटर कच्ची शराब ( अभियुक्त सुमित से बरामद)

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त दिलदार*

01- मु0अ0सं0 – 375/2023 धारा -324/504 भादवी कोतवाली विकासनगर, देहरादून।
02- मु0अ0सं0- 199/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर , देहरादून।

*2- कोतवाली ऋषिकेश*

*10 पेटी से अधिक देशी शराब के साथ 04 शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार*

शराब तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा दिनांक 11/07/2026 को पुराने रेलवे स्टेशन के पास खाली मैदान ऋषिकेश से 02 अभियुक्तो कृष्णा पत्नी राजे को 64 ट्रेटा पैक अवैध दैशी शराब एवं राखी पत्नी सचिन को 71 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब तथा आज दिनांक 12/07/2026 को पुराना रेलवे स्टेशन रोड ऋषिकेश से 01 अभियुक्त सौरभ पासवान पुत्र श्री राम अधुल पासवान को स्कूटी स0-UK N 6212 के साथ 180 ट्रेटा पैक अवैध दैशी शराब तथा डक वाली रोड ऋषिकेश से 01 अन्य अभियुक्त सुमित पुत्र राम को स्कूटी स0-UK 14TB 1140 पर परिवहन करते हुये 180 ट्रेटा पैक अवैध दैशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1- कृष्णा पत्नी राजे निवासी गली न०- 08 जाटव बस्ती, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 52 वर्ष
2- राखी पत्नी सचिन निवासी उपरोक्त, उम्र- 25 वर्ष
3- सौरभ पासवान पुत्र श्री राम अधुल पासवान निवासी गली न0 17 चन्द्रेश्ववरनगर, ऋषिकेश, उम्र – 20 वर्ष
4- सुमित पुत्र राम निवासी गली न0 18 चन्द्रेश्वरनगर ऋषिकेश, देहरादून, उम्र – 22 वर्ष

*बरामदगी :-*

1- 180 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब तथा UK 14TB 1140 स्कूटी *(अभियुक्त सुमित से)*
2- 180 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब तथा UK14 N 6212 स्कूटी *(अभियुक्त सौरभ से)*
3- 64 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब *(अभियुक्ता कृष्णा से)*
4- 71 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब *(अभियुक्ता राखी से)*

*3- थाना नेहरु कॉलोनी*

दिनांक 11/07/2026 को नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग 01 अभियुक्त 1- कुमार हर्षवर्धन पुत्र संतोष कुमार सिंह को कनिष्क अस्पताल से आगे मोथरोवाला से 736 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

*अभियुक्त का नाम पता :-*

कुमार हर्षवर्धन पुत्र संतोष कुमार सिंह निवासी ग्राम अंडारी, थाना गौरीचक, पटना, बिहार हाल पता एसजीआरआर, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष l

*बरामदगी :-*

1- 736 ग्राम गाँजा
2- घटना में प्रयुक्त स्कूटी

The post नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थों/शराब के साथ 7 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.

The post नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थों/शराब के साथ 7 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed