कोतवाली डोईवाला*
दिनांक: 01-05-2025 को थाना डोईवाला पर श्री सचिन कुमार पुत्र स्व0श्री सत्यपाल सिंह निवासी दूधली रोड निकट सत्संग भवन चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि वो अपने निजी कार्य से घर से बाहर गये थे। जब घर वापस आये तो देखा कि उनके घर का ताला तोडकर उनकी अलमारी मे रखे आभूषणों को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0-117/2025 धारा- 305 ए बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास तथा आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के हुलिये के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। प्राप्त हुलिये की सहायता से सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अभियोग में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से दिनांक: 08-05-25 को भानियावाला फ्लाईओवर, डोईवाला के पास से पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों 01: पवन उर्फ तोतला तथा 02-अर्जुन पुत्र श्याम को घटना में चोरी किये गये आभूषणों तथा नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- पवन उर्फ तोतला पुत्र सुरेश निवासी चकशाहनगर, दीपनगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
2- अर्जुन पुत्र श्याम निवासी चकशाहनगर, दीपनगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
*बरामदगी :-*
01- घटना में चोरी किये गये आभूषण अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रू0
02- घटना में चोरी की गई नगदी 8000/- रूपये
*पुलिस टीम :-*
1- व0उ0नि0 शिशुपाल राणा, कोतवाली डोईवाला
2- उ0नि0 राज नारायण व्यास
3- का0 वीर सिंह
4- का0 सोविन्द्र कुमार
5- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
6- का0 रविन्द्र टम्टा
7- का0 धर्मेन्द्र नेगी

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद