September 14, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

4 महार (बोर्डस् ) के पूर्व सैनिकों ने बड़ी धूमधाम से मनाया बटालियन का 78वाँ स्थापना दिवस

देहरादून

सेना की 4 महार (बोर्डस्) के पूर्व सैनिकों ने कृष्णा गार्डन, देहरादून में अपनी बटालियन का 78वाँ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने अपनी सेना के सेवाकाल के दौरान साथ बिताए दिनों को साझा किया। समारोह के कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर शहीदों को याद किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि देने व महार गान गाकर की। इस अवसर पर बटालियन के पूर्व कमान अध्यिकारी कर्नल रमेश देवेसर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा सभी पूर्व सैनिकों व उनके परिवारजनों को बधाई दी तथा बटालियन के शहीदों को दीप प्रज्वलित कर सभी पूर्व सैनिकों के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समिति के अध्यक्ष नायक दिनेश गोदियाल (अ0प्रा0) ने बटालियन के विषय में जानकारी देते हुए कहा है कि 4 महार (बोर्डस) की स्थापना 8 मई 1948 को योल में ईस्ट पंजाब फ्रंटियर स्काउट की पहली बटालियन रूप में गठित हुई। बटालियन ने 78 वर्षो के दौरान देश की सीमाओं की सजग पहरेदारी, आन्तरिक व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर शान्ति सेना के रूप में हर अनुकूल प्रतिकूल परिस्थितियों में अपने साहस, कर्मठता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निर्वाह किया है।
बटालियन ने 78 वर्षो के इतिहास में अनेक उपलब्धियां हासिल की है। बटालियन के उत्कष्ष्ट कार्यो के लिए अनेकों वीरता पदकों से अंलकृत किया गया। जिनमें वीर चक्र 05, शौर्य चक्र 02, सेना मैडल 17, विशिष्ट सेना मैडल 04, मेन्शन इन डिस्पैच 06, सेनाध्यक्ष प्रंससा पत्र 47, उपसेनाध्यक्ष प्रंससा पत्र 03, जी.ओ.सी. इन सी प्रंससा पत्र 74 आदि शामिल है।
कार्यक्रम का संचालन कै0 जयवीर रावत ने किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ना0 दिनेश गोदियाल व संरक्षक कै0सुजान सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प माला पहना कर व स्मृति चिहन भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा ‘‘मैं अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ कि इस शुभ अवसर पर आप लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ’’।
उन्होंने बताया बटालियन में अपने गौरवमयी इतिहास में बहुत सी लड़ाईयां लड़ी और विजय हासिल की और साथ ही उन्होंने  पूर्व सैनिकों के साथ बिताये अपनी सेवाकाल के दौरान क्षणों को साझा किया।
महिलाओं के लिए तम्बोला और म्यूजिकल चियर आदि खेलों का आयोजन भी किया और विजेताओं का मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किये।
इस अवसर पर सू0 क्र्लक वाई.डी शर्मा, कै0 शैलेन्द्र रावत, सू0 सुरेन्द्र रावत, ह0 महेन्द्र सिहं, कै0 प्रकाश चंद, कै0 नरेन्द्र कुमार, कै0 विजियानन्द खण्डुरी, कै0 महेन्द्र सिंह रावत, ह0 परमिल कुमार, ह0 राकेश कुमार, ह0 पे्रम बल्लभ, सू0 विनोद नेगी, सू0 रूप सिंह, ह0 क्लर्क एच0एस0 गुसांई, सू0 मनमोहन सिहं, सु0 मे0 ऋषि राम, ओ0कै0 सूरेन्द्र बिष्ट, ओ0कै0 महादेव, सू0 सुरेश जोशी, कै0 दलिप सिंह, कै0 पूरण सिंह, श्रीमति अनीता, श्रीमति सुधा रानी, श्रीमति गंगा गुसांई, हेमा रावत, नीमा नेगी, सुषमा रावत, भवानी शर्मा, ज्वलपा देवी, मिनाक्षी देवी, शान्ती रावत, आशा सती, गोमती नेगी, आदि बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक अपने परिवार सहित उपस्थित थे।

The post 4 महार (बोर्डस् ) के पूर्व सैनिकों ने बड़ी धूमधाम से मनाया बटालियन का 78वाँ स्थापना दिवस first appeared on MJ.

The post 4 महार (बोर्डस् ) के पूर्व सैनिकों ने बड़ी धूमधाम से मनाया बटालियन का 78वाँ स्थापना दिवस appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed