उत्तराखण्ड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सोमवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के साथ ही विश्व जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हम आज बाबा केदार की पवित्र धरती पर मौजूद हैं तथा हमें उनके दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा अपनी अंतिम चरण में है तथा इस यात्रा में अब तक लगभग 43 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन कर लिये हैं, इस यात्रा में कई कठिनाइयां भी आयी है किन्तु शासन प्रशासन के द्वारा उपलब्ध करायी गयी बेहतर सुविधाओं व व्यवस्थाओं के सफल संचालन से ही यात्रा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हुई है

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना