एक सिर फिरे आशिक ने युवती को मारी गोली: ऊधम सिंह नगर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक सिरफिरे आशिक ने एक युवती को घर में घुस कर गोली मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी जिसके बाद पुलिस को सुचना दी। सुचना मिलते ही पुलिस आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंची और घायल युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने युवती की हालत घंभीर होने की बजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी युवक को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी युवती के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर के किच्छा में एक युवक ने घर में घुसकर वहां मौजूद किशोरी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। फायर की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और घायल युवक को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे हल्द्वानी रैफर कर दिया गया। 13 वर्षीय किशोरी अपनी ताई व उसके दो बच्चों के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक अचानक घर के भीतर आ धमका और उसने तमंचे से गोली चला दी और भाग गया गोली हाथ में लगी है । फायर की आवास सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को उस समय धर दबोचा जब वह कहीं भागने की फिराक था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फायर में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया जो घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया था। पुलिस युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है।
एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि जिले के किच्छा में एक युवक ने एक किशोरी को घर में घुस कर गोली मार दी जिसके बाद युवती घायल हो गयी। किशोरी से बात कर पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना