
देहरादून
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 20 जुलाई, 2026 के लिए जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार, 20 जुलाई, 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थान एवं आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई, 2026 को पूर्णतः बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधनों एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है, तो संबंधित प्रधानाचार्य/प्रबंधक के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा वर्षा के दौरान नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
The post रेड अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी first appeared on MJ.
The post रेड अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना